प्रयागराज में एमएसएमई दिवस पर डीएम ने लाभार्थियों को चेक और टूलकिट वितरित किए


अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर विभिन्न योजनाओं के 215 लाभार्थियों को 19.25 करोड़ रुपये के ऋण, चेक और टूलकिट वितरित किए गए

प्रयागराज। राजदेव द्विवेदी। प्रयागराज में एमएसएमई दिवस पर डीएम ने लाभार्थियों को चेक और टूलकिट वितरित किए। शनिवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संगम सभागार में अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर जिला उद्योग केन्द्र के तत्वावधान में टूलकिट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी), मार्जिन मनी प्रशिक्षण योजना तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को जिलाधिकारी के कर कमलों द्वारा संबंधित टूलकिट वितरित कराए गए।

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मिला ऋण और सहायता

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के अंतर्गत विभिन्न बैंकों से ऋण प्राप्त सात लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर विभिन्न योजनाओं के तहत विभिन्न बैंकों द्वारा कुल 215 लाभार्थियों को लगभग 19.25 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों को दिए प्रतीकात्मक चेक

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत सुनीता देवी को 4 लाख रुपये, अविनाश यादव को 5 लाख रुपये, उत्कर्ष चौरसिया को 3.79 लाख रुपये, सर्वेश शुक्ला को 5 लाख रुपये, निखिल आदर्श को 5 लाख रुपये तथा आकांक्षा श्रीवास्तव को 5 लाख रुपये के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए।

इसी क्रम में एमएसएमई योजना के अंतर्गत संजय सिंह को 18 लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक भी जिलाधिकारी द्वारा प्रदान किया गया।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान और ओडीओपी योजना के तहत वितरित हुई टूलकिट

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत शबनम फातिमा को सिलाई मशीन, शुभम को सोनार टूलकिट, अभिषेक को सोनार टूलकिट, आदित्य को राजमिस्त्री टूलकिट तथा मुकेश को राजमिस्त्री टूलकिट प्रदान किए गए।

इसके अलावा एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत रेखा, निर्मला देवी, कृति कश्यप, शकुंतला और गीता देवी को भी टूलकिट वितरित की गई।

जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सभी लाभार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इन योजनाओं का लाभ लेकर अपने रोजगार और आजीविका को और अधिक सशक्त बनाएं।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त उद्योग उमेश चन्द्र वर्मा सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *