इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर परशुराम कॉन्शियसनेस की चेयरमेन दिल्ली निवासी डॉक्टर हर्षा त्रिवेदी एक दिवसीय प्रवास पर बांसवाड़ा


बांसवाड़ा।अरुण जोशी। विप्र फाउंडेशन द्वारा द्वारा संचालित इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर परशुराम कॉन्शियसनेस की चेयरमेन दिल्ली निवासी डॉक्टर हर्षा त्रिवेदी एक दिवसीय प्रवास पर बांसवाड़ा आई। डा. हर्षा त्रिवेदी ने मंदारेश्वर महादेव मन्दिर पर जलाभिषेक कर प्राण प्रतिष्ठा पूर्वक नव स्थापित भगवान परशुराम जी की पंच धातु से निर्मित साढ़े साथ फिट उची प्रतिमा के दर्शन पूजा अर्चना की। निर्माणाधीन मन्दिर निर्माण की गतिविधियों का अवलोकन भी किया। चेयरमेन हर्षा त्रिवेदी ने मंदारेश्वर महादेव मन्दिर पर विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा द्वारा संचालित अखंड अन्न क्षेत्र का भी निरीक्षण कर सराहना की। विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा इकाई द्वारा डा. हर्षा त्रिवेदी का बांसवाड़ा पहुँचने पर मोती गार्डन मे भव्य स्वागत शॉल, उपरना ओढ़ा कर किया गया। नगर अध्यक्ष ईश्वर दास वैष्णव की अध्यक्षता मे और राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी के मुख्य आतिथ्य मे आयोजित स्वागत समारोह मे

अपने उद्बबोधन मे भगवान परशुराम को रोगनाशक और आयुस्य वर्धन का देवता और सर्वसमाज के लिए कल्याण कारी बताया। डा. हर्षा त्रिवेदी ने इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर परशुराम कोंशियसनेस संस्था का उद्देश्य भगवान परशुराम के मंदिरों का जिनोद्धार विकास एवम जनमानस को उनके आदर्शो पर चलने हेतु प्रेरित कर वसुदेव कुटुंबकम की संकल्पना को साकार करना है।साथ ही देश विदेश मे सनातन मुल्यो की पुनस्थार्पना साहित्यिक सांस्कृतिक सांस्कारिक गतिविधियों के माध्यम से अपना योगदान देना है।इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह मे स्वागत भाषण प्रदेश महामंत्री महिला प्रकोष्ठ डा. कीर्ति आचार्य ने दिया। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ दक्षा उपाध्याय ने किया आभार जिला महामंत्री शशिकुमार शर्मा और महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव पुष्पा व्यास ने दिया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री योगेश जोशी प्रदेश उपाध्यक्ष दिन दयाल शर्मा वरिष्ठ के के शुक्ला व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंकज भट्ट सालिया बरखा जोशी पुष्पेंद्र पंड्या डा.दिनेश भट्ट रामशंकर जोशी मनोहर जोशी मिथिलेश कोशिक शालू शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किये।इस अवसर पर खुशलता भट्ट सुनीता कोशिक राजमती वैष्णव कलावती भट्ट ललित जोशी लोकेश आचार्य सहित अनेक विप्र महिला पुरुष उपस्थित थे। रात्रि मे डा. हर्षा त्रिवेदी ने लीमथान स्थित परशुराम श्री कृष्ण मंदीर पर भी दर्शन पूजन किया जहा परशुराम सेवा संस्थान के संयोजक महेश जोशी मनोज जोशी हरेन्द्र ठाकुर ने डॉक्टर त्रिवेदी को उपरना आधा कर स्वागत किया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now