पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण की तैयारियां तेज, मतदान दलों के द्वितीय रेंडमाइजेशन में 1560 मतदान कार्मिकों को किया गया आवंटित
डीग। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत डीग एवं कुम्हेर पंचायत समिति क्षेत्रों में निर्वाचन संबंधी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार, 6 नवंबर को जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक मनीष के निर्देशन में ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन एवं मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
312 मतदान केंद्रों के लिए 820 ईवीएम का रेंडमाइजेशन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चतुर्थ चरण के अंतर्गत डीग एवं कुम्हेर पंचायत समिति क्षेत्रों के कुल 312 मतदान केंद्रों के लिए 820 ईवीएम का रेंडमाइजेशन किया गया। इनमें डीग क्षेत्र के 153 तथा कुम्हेर क्षेत्र के 159 मतदान केंद्र शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि रेंडमाइजेशन में प्रशिक्षण के लिए रखी गई ईवीएम भी शामिल हैं। इसके तहत डीग क्षेत्र की 4 तथा कुम्हेर क्षेत्र की 4 ईवीएम को प्रशिक्षण के लिए शामिल किया गया।
1560 मतदान कार्मिकों को किया गया आवंटित
उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, डीग की 46 एवं कुम्हेर की 40 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान दलों एवं निर्वाचन अधिकारियों का आवंटन किया गया है। इस प्रक्रिया के तहत डीग क्षेत्र में 765 मतदान कार्मिक तथा कुम्हेर क्षेत्र में 795 मतदान कार्मिक आवंटित किए गए हैं। इस प्रकार दोनों क्षेत्रों के लिए कुल 1560 मतदान कार्मिकों का आवंटन किया गया।
अधिकारी एवं कर्मचारी रहे उपस्थित
रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के दौरान संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी विभाग जगदीश प्रसाद, प्रोग्रामर पीयूष कुलश्रेष्ठ सहित मतदान शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में निर्वाचन संबंधी यह प्रक्रिया संपन्न हुई।
यह भी पढ़ें:

डीग, राजस्थान
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।