क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के प्रति विजेश की दीवानगी


खून से निमंत्रण पत्र पर लिखा आई लव यू माही, आपको आना है

शाहपुरा में हैप्पी बर्थडे वल्र्ड कप में आने के लिए दिया निमंत्रण

शाहपुरा|देश के विख्यात क्रिकेटर महेंद्र सिंह सोनी के प्रति भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा में एक क्रिकेट खिलाड़ी विजेश कुमार में जबरदस्त दीवानगी है। विजेश कुमार ने शाहपुरा में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर 7 जुलाई से हैप्पी बर्थडे वल्र्ड कप करवाने की घोषणा की है।
आज सुबह इस प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन खान्या का बालाजी मंदिर परिसर में महंत रामदासजी त्यागी महाराज द्वारा किया गया है। धोनी के फैन विजेश कुमार ने स्वयं के खून से यहां निमंत्रण पत्र पर आई लव यू माही, आपको आना है, लिखकर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को शाहपुरा आने का न्यौता भेजा है। पत्र के पीछे विजेश कुमार ने खून से और भी प्यारा सन्देश लिखते हुए अपनी दीवानगी जताई है।
विजेश ने बताया कि कुल 5 स्थानों पर आयोजित प्रतियोगिता में 5 मुकाबले करवाए जाएंगे तथा इसमें 12 टीमें भाग लेगी। जिसके लिए पंजीयन 1 जुलाई तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹31000 व उपविजेता टीम को ₹16000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
संभवतः देश के विख्यात किसी क्रिकेटर के फैन द्वारा उसके जन्मदिन पर ऐसा आयोजन यह पहला ही माना जा रहा है। पूरे शहर में इसका जोरों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है क्रिकेट खिलाड़ी विजेश कुमार एक मध्यम परिवार से आते हैं जो अपनी कड़ी मेहनत से यह कार्यक्रम करवाने जा रहे हैं। इसको लेकर शाहपुरा के क्रिकेट प्रेमियों में भी उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  सब्जी बाजार में निकला 6 फुट लंबा अजगर

मूलचन्द पेसवानी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now