कोटडी़ श्याम मंदिर प्रांगण में श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन


शाहपुरा।पेसवानी। प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थस्थल श्री कोटडी़ श्याम मंदिर प्रांगण में गुरुवार से जय श्री कल्याण मानस मंडल के तत्वावधान में विश्व कल्याण की कामना को लेकर अंखड श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन आरंभ हुआ संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित पवन पाराशर ने बताया कि विश्व कल्याण की कामना को लेकर अंखड श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कल्याण मल दाधीच के सानिध्य में वैदिक पंडितों द्वारा आयोजित किया गया
पंडित दाधीच ने सनातन धर्म का महत्व बताते हुए कहा कि सनातन धर्म सिर्फ एक धर्म नही अपितु जीवन जीने का एक योजनाबद्ध क्रम, कला व तरीका है. मनुष्य के पूरे जीवन के हर पडाव में, क्या-क्या योजनाएं व संस्कार निहित है, सब बातों का क्रमबद्ध, ज्ञान सनातन धर्म हमे सिखाता है. सनातन धर्म उच्च आचरण के साथ-साथ मनुष्य को जीवन जीने की सभ्यता का विशेष मार्ग दर्शन करता है।


यह भी पढ़ें :  पर्यटन कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now