नदबई में बाइक स्लिप होने से हुआ हादसा 34 वर्षीय युवक के चेहरे और शरीर में आई गंभीर चोट


नदबई-नदबई जनूथर सड़क मार्ग पर गांव लुहासा के पास बाइक अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई। जहां बाइक सवार 34 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए नदबई के राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल भरतपुर रेफर कर दिया।

एंबुलेंस कर्मी रामकुमार चौधरी ने बताया कि, गांव नाम का रहने वाला पीतम(34) पुत्र सुखराम बाइक से अपने गांव नाम जा रहा था। इसी दौरान नदबई जनूथर सड़क मार्ग पर गांव लुहासा के पास पीतम की बाइक स्लिप होने से घायलावस्था में सड़क पर पड़ा हुआ था। घटना को देख आसपास के ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए नदबई के राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कंपाउंडर विष्णु शर्मा ने बताया कि, घायल के चेहरे और हाथ में गंभीर चोट आने के कारण चिकित्साकर्मियों ने घायल का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल भरतपुर रेफर कर दिया।


यह भी पढ़ें :  विद्यार्थियों को बांटे निशुल्क यूनिफॉर्म फेब्रिक सेट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now