भीलवाड़ा में भाविप स्वामी विवेकानंद शाखा ने वैवाहिक वर्षगांठ को सेवा से जोड़ा


तीन दंपतियों का घर पहुंचकर किया अभिनंदन, दवा वितरण सहित सेवा कार्यों के लिए 8300 रुपये की सहयोग राशि मिली

भीलवाड़ा| सेवा और संस्कारों को सामाजिक जीवन का हिस्सा बनाने की पहल के तहत भारत विकास परिषद की स्वामी विवेकानंद शाखा ने वैवाहिक वर्षगांठ की खुशियों को सेवा और सहयोग से जोड़कर अनूठी मिसाल पेश की। शाखा सदस्यों ने तीन सदस्य दंपतियों के घर पहुंचकर उन्हें वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं। साथ ही इस खुशी के अवसर पर सेवा कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग भी प्राप्त किया। तीनों दंपतियों की ओर से कुल 8300 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई।

सुरेश और सरोज पोद्दार का किया अभिनंदन

शाखा अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल एवं सचिव केजी सोनी ने बताया कि सदस्य सुरेश पोद्दार एवं सरोज पोद्दार के निवास पर पहुंचकर शाखा सदस्यों ने उन्हें वरमाला पहनाई और मिठाई खिलाकर वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई दी। इस अवसर पर रोहित जोशी एवं महेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे।

इस दौरान सुरेश पोद्दार ने नवंबर माह में दवा वितरण के लिए 5100 रुपये का सहयोग प्रदान किया।

दो अन्य दंपतियों को भी दी शुभकामनाएं

इसी क्रम में सदस्य शिवप्रसाद झंवर एवं सुनीता झंवर तथा प्रदीप जैन एवं बिंदु जैन को भी वैवाहिक वर्षगांठ पर बधाई दी गई। परिषद के सदस्य उनके घर पहुंचे और तिलक लगाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर, दीपक, वरमाला एवं मिठाई भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान आरपी रुंगटा, रोहित जोशी एवं कपिल वर्मा उपस्थित रहे। सेवा कार्यों में सहभागिता निभाते हुए शिवप्रसाद झंवर ने 1100 रुपये तथा प्रदीप जैन ने 2100 रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

तीनों दंपतियों ने दिए 8300 रुपये

तीनों दंपतियों की ओर से दवा वितरण सहित अन्य सेवा कार्यों के लिए कुल 8300 रुपये की राशि प्रदान की गई। इस पहल के माध्यम से शाखा ने पारिवारिक खुशियों को समाजसेवा से जोड़ने का संदेश दिया।

नवंबर माह में भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित यह तीसरा कार्यक्रम रहा।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *