भीलवाड़ा में भाविप की भगत सिंह शाखा ने पेश की सेवा-संस्कारों की मिसाल


मथुरा-वृंदावन में सदस्यों ने की गिरिराज जी की 21 किलोमीटर परिक्रमा, शिवम अजमेरा के जन्मदिन पर रामधाम गौशाला में किया चारा वितरण

भीलवाड़ा। भारत विकास परिषद की भगत सिंह शाखा धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक सेवा के संगम के रूप में अपनी गतिविधियां संचालित कर रही है। शाखा सदस्यों ने मथुरा-वृंदावन में गिरिराज जी की 21 किलोमीटर परिक्रमा पूरी कर धार्मिक आस्था का परिचय दिया। वहीं, शाखा के सक्रिय सदस्य शिवम अजमेरा के जन्मदिन पर रामधाम गौशाला में चारा वितरण कर सेवा और जीवदया का संदेश दिया।

गिरिराज जी की 21 किलोमीटर परिक्रमा पूरी की

शाखा अध्यक्ष कुलदीप माथुर एवं सचिव मुकेश छीपा ने बताया कि धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और सेवा के संकल्प को आत्मसात करते हुए भारत विकास परिषद की भगत सिंह शाखा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा दे रही है। इसी क्रम में शाखा सदस्यों ने मथुरा-वृंदावन की धार्मिक एवं सांस्कृतिक यात्रा के दौरान गिरिराज धरण की 21 किलोमीटर परिक्रमा पूरी की।

इस यात्रा में कमलेश लाठी-सुरभि लाठी, नरेंद्र डाड-महिला संयोजिका पूनम डाड एवं रूपलाल गगरानी-मधु गगरानी ने बच्चों अनुष्का, अवनी एवं हर्षित के साथ भाग लिया।

नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का प्रयास

शाखा कोषाध्यक्ष दीपक तुरकिया ने बताया कि इस तरह की धार्मिक यात्राओं का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, संस्कारों और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना तथा नई पीढ़ी को देश की गौरवशाली परंपराओं से जोड़ना है।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व शाखा सदस्यों ने सांवरिया सेठ जी की पदयात्रा भी पूरी की थी। शाखा परिवार की ओर से सभी यात्रियों को शुभकामनाएं दी गईं।

शिवम अजमेरा के जन्मदिन पर गौशाला में चारा वितरण

शाखा के सक्रिय सदस्य शिवम अजमेरा के जन्मदिन पर गुरुवार को रामधाम गौशाला में चारा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी आयुषी अजमेरा एवं प्रकाश जागेटिया के नेतृत्व में शाखा सदस्यों ने गौमाता को चारा खिलाकर जीवदया और सेवा का संदेश दिया।

इस दौरान दीपक तुर्किया, श्रेयांश चौधरी, शिवम अजमेरा, कविता समदानी एवं दीपेश खंडेलवाल उपस्थित रहे। सदस्यों ने शिवम अजमेरा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *