राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की जिला कार्यकारिणी बैठक 22 नवंबर को गंगापुर सिटी में


सवाई माधोपुर जिले के प्रदेश, जिला और उपशाखा पदाधिकारी होंगे शामिल, कोषाध्यक्षों को कैश बुक और सदस्यता रजिस्टर साथ लाने के निर्देश

गंगापुर सिटी। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) जिला सवाई माधोपुर की जिला कार्यकारिणी की बैठक 22 नवंबर 2026, रविवार को आयोजित होगी। बैठक दोपहर 12 बजे से गंगापुर सिटी के सालोदा मोड़ स्थित प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री कार्यालय में होगी। इसमें प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों और सभी उपशाखाओं के पदाधिकारियों की सहभागिता रहेगी।

कैश बुक और सदस्यता रसीद बुक साथ लाने के निर्देश

प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री सोहनलाल गुप्ता ने बताया कि बैठक में सभी उपशाखा कार्यकारिणियों के कोषाध्यक्ष अपनी कैश बुक और रजिस्टर लेकर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। जिन पदाधिकारियों के पास सदस्यता की रसीद बुक है, वे सभी सदस्यता रसीद बुक और सदस्यता राशि भी साथ लेकर आएं।

उन्होंने बताया कि जिला कोषाध्यक्ष को जिले की कैश बुक, बिल-वाउचर और प्रोसीडिंग रजिस्टर साथ लेकर बैठक में उपस्थित होना है, ताकि संगठन से संबंधित अभिलेखों और वित्तीय विवरणों पर चर्चा की जा सके।

शिक्षक समस्याओं और आगामी गतिविधियों पर होगा विचार-विमर्श

बैठक में शिक्षक समस्याओं और संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह चर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा की अनुमति से की जाएगी।

बैठक में जिले के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी और सभी उपशाखाओं के पदाधिकारियों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *