पुण्य जैन की दीक्षा संकल्प पर नदबई में निकली शोभायात्रा


शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत जैन समाज ने दी शुभकामनाएं

नदबई-के श्वेतांबर जैन मंदिर में आज सकल जैन समाज ने श्रद्धा और उल्लास के साथ पुण्य जैन को दीक्षा मुहूर्त लेने जाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुण्य जैन, जो कि मंदिर ट्रस्टी सतीश जैन के पौत्र हैं, अपने आध्यात्मिक जीवन के नए चरण की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

घोड़ी पर सवार पुण्य जैन का शहर में भव्य स्वागत

समारोह की शुरुआत श्वेतांबर जैन मंदिर से हुई, जहाँ पुण्य जैन को विधिवत् मंगल आशीर्वाद देकर शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के साथ पुण्य जैन को घोड़ी पर सवार कर नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा मुख्य बाजार, प्रमुख मार्गों से होते हुए उनके निवास स्थान तक पहुँची। जहां समाज के लोगों ने भक्ति भाव से पुष्पवर्षा कर पुण्य जैन का स्वागत किया।

महिलाओं ने गाए मंगल गीत, दीं मंगलकामनाएँ

पुण्य जैन के निवास स्थान पहुँचने पर महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाकर उत्सव को और अधिक हर्षमय बना दिया। पूरे वातावरण में भक्ति, आनंद और गौरव का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। उपस्थित समाज ने पुण्य जैन को आध्यात्मिक मार्ग पर अग्रसर होने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

यह भी पढ़ें :  जयशंकर टाईगर क्लब के नेशनल पदक विजेता खिलाड़ियों का नगर निगम आयुक्त ने किया सम्मान

इस मौके पर विमल जैन, प्रकाश जैन, अमित जैन, पवन जैन, वीरेश जैन, चतुर्भुज जैन, मनीष जैन, मोहित जैन, धर्म जैन, नरेश जैन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now