नियमितीकरण की मांग को लेकर भरतपुर संभाग के चार जिलों के पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक भरतपुर में आक्रोश रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
बौंली, श्रद्धा ओम त्रिवेदी। राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ के नियमितीकरण की मांग को लेकर भरतपुर संभाग के सभी जिलों के पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक 30 जून को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस दौरान भरतपुर, सवाई माधोपुर, करौली और धौलपुर जिलों के पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक भरतपुर में एकत्रित होकर आक्रोश रैली निकालेंगे तथा मुख्यमंत्री के नाम संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे।
संघ के पदाधिकारियों के अनुसार नियमितीकरण की मांग को लेकर संपूर्ण भरतपुर संभाग के पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आंदोलन के तहत सभी कर्मचारी पहले नेहरू गार्डन, लोहागढ़ किला, भरतपुर में एकत्रित होंगे। यहां एक सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नियमितीकरण की मांग और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
#### मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन
सभा के बाद सभी पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक आक्रोश रैली निकालते हुए संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंचेंगे। वहां मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर नियमितीकरण की मांग को प्रमुखता से उठाई जाएगी।
संघ का कहना है कि लंबे समय से नियमितीकरण की मांग लंबित है। इसी मांग को लेकर भरतपुर संभाग के सभी जिलों के पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक एकजुट होकर यह आंदोलन कर रहे हैं।
#### चार जिलों के कर्मचारी रहेंगे सामूहिक अवकाश पर
30 जून को भरतपुर, सवाई माधोपुर, करौली और धौलपुर जिले के पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। संघ के अनुसार सभी जिलों से बड़ी संख्या में कर्मचारी भरतपुर पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेंगे।
#### विभिन्न जिलों के पदाधिकारी करेंगे नेतृत्व
सवाई माधोपुर जिले से जिला अध्यक्ष हेमराज दीक्षित, शिवराम गुर्जर, मिथिलेश शर्मा (बामनवास), अब्दुल कलाम, ओमप्रकाश मीणा (सवाई माधोपुर), सुनील शर्मा (गंगापुर), सीताराम गुर्जर, लेखराज सिंह (चौथ का बरवाड़ा) तथा हिमांशु शर्मा (खंडार) कार्यक्रम में शामिल होंगे।
वहीं भरतपुर से नरेंद्र सिंह, लेखराज गुर्जर, राकेश, बयान, योगेश शर्मा, करौली से राजवीर गुर्जर तथा धौलपुर से संतोष कौशिक सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी और पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक भरतपुर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।
यह भी पढ़ें:

Sawai Madhopur, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।