89 वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव


ब्रह्माकुमारीओ सहित महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा; कहा परमात्मा दुखों को हर कर सुख प्रदान करते हैं

नदबई-के गांव पचौरा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र नदबई के तत्वाधान में 89वी त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें माताएं बहने सर पर कलश लेकर और भाई शिव ध्वज लेकर गांव के मुख्य मार्गो से होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जहां कलश यात्रा का गांव एक लोगों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इसमें गांव के सभी लोगों ने कार्यक्रम का लाभ लिया और ईश्वरीय संदेश प्राप्त किया। कार्यक्रम में नदबई से पधारी ब्रह्माकुमारी संतोष बहन ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि, परमात्मा अज्ञानता की घोर रात्रि के समय पर ज्ञान का प्रकाश देने के लिए आते हैं। अंधकार को समाप्त कर संसार में प्रकाश फैलाते हैं। उसी का ही प्रतीक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। बहन ने कहा कि परमात्मा ज्योति बिंदु स्वरूप है। वह दुखहर्ता सुख करता है, सभी के दुखों को हर कर सुख प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में भगवान सिंह चौधरी, राम सिंह, गोपाल अग्रवाल, रामस्वरूप, गिर्राज, संतोष भाई आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में सभी को भोग प्रसाद दिया गया।


यह भी पढ़ें :  बजट घोषणाओं के बाद भीलवाड़ा विकास के रथ पर सवार - बोरदिया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now