डीग की पहली जिला प्रमुख बनीं रेनू भगत सिंह, 22 मतों से दर्ज की जीत


जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा की रेनू भगत सिंह को मिले 22 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी मुबिना खान को 7 मत प्राप्त हुए

डीग। डीग जिले को बुधवार को पहली जिला प्रमुख मिल गईं। जिला प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी रेनू भगत सिंह ने जीत हासिल की। उन्हें कुल 29 मतों में से 22 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मुबिना खान को 7 मत मिले। इस तरह रेनू भगत सिंह डीग जिले की पहली जिला प्रमुख निर्वाचित हुईं।

रेनू भगत सिंह को मिले 22 मत, मुबिना खान को 7 वोट

बुधवार को डीग में जिला प्रमुख पद के निर्वाचन की प्रक्रिया आयोजित की गई। इस दौरान भाजपा की ओर से रेनू भगत सिंह ने नामांकन दाखिल किया, वहीं कांग्रेस की तरफ से मुबिना खान ने चुनाव मैदान में अपनी दावेदारी पेश की।

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कुल 29 मत डाले गए। मतगणना में भाजपा प्रत्याशी रेनू भगत सिंह को 22 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मुबिना खान के पक्ष में 7 मत पड़े। इस प्रकार रेनू भगत सिंह ने जिला प्रमुख पद पर जीत दर्ज की।

सभी 29 मत वैध, कोई मत निरस्त नहीं हुआ

जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक मनीष ने बताया कि जिला प्रमुख पद के निर्वाचन में कुल 29 मत डाले गए। सभी मत वैध पाए गए। कोई भी मत निरस्त या निविदत्त नहीं हुआ। उन्होंने रेनू सिंह को जिला परिषद डीग के प्रमुख पद पर विधिवत निर्वाचित घोषित किया।

समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

रेनू भगत सिंह के जिला प्रमुख पद पर निर्वाचित होने की घोषणा के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल रहा। समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और जीत की बधाई दी।

इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेष सिंह, कामां विधायक नौक्षम चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश बंसल मौजूद रहे। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *