महाकुम्भ मेला क्षेत्र के सेक्टर-06 में सिविल डिफेंस ने चलाया स्वच्छता अभियान
महाकुम्भ मेला क्षेत्र में चल रहा है 15 दिनों का विशेष स्वच्छता अभियान
प्रयागराज में संगम तट पर 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आस्था के महापर्व महाकुम्भ का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 फरवरी को महाकुम्भ के समापन की घोषणा के अवसर पर मेला क्षेत्र में 15 दिनों विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी दिशा क्रम में संगम तट पर चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान में मंगलवार को सिविल डिफेंस के वालेंटियर के तौर पर भाग लिया। आने वाले दिनों में अन्य सामाजिक संस्थाएं भी महाकुम्भ के स्वच्छता अभियान में सहयोग देंगी।
चलाया स्वच्छता अभियान
आस्था के महापर्व महाकुम्भ के समापन के बाद भी प्रयागराज में श्रद्धालुओं के आने का क्रम निरंतर जारी है। पवित्र संगम में स्नान के लिए संगम तट को साफ और स्वच्छ बनाए रखने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान मेले की विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राना के निर्देशन में चल रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर्स ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। मेला क्षेत्र के सेक्टर 06 में चल रहे स्वच्छता कार्यक्रम में अपना योगदान दिया। आने वाले दिनों में भी सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर्स इस अभियान से जुड़े रहेंगे। मेला प्रशासन द्वारा सिविल डिफेंस को स्वच्छता अभियान से जुड़ने पर आभार व्यक्त किया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में अन्य सामाजिक संस्थाएं भी इस अभियान में सहयोग करेंगी।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।