प्रयागराज।राजदेव द्विवेदी। श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन शुक्रवार को श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह की कथा सुनाई गई। आचार्य बृजेशानन्द महराज ने कहा कि भगवान भक्तों की पुकार अवश्य सुनते हैं। रुक्मिणी की पुकार पर श्रीकृष्ण भगवान् को उनका हरण तक करना पड़ा। उन्होंने श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह लीला की संगीतमय कथा कही जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो गये। इस अवसर पर, सतीश केसरवानी, शिवम द्विवेदी , जितेंद्र केसरवानी, महेंद्र केसरवानी ,यमन सेठ, शेष मणि द्विवेदी, कुशल कुमार, मनोरमा बहन आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।