कुशलगढ़| तलवाडा में महिलाओं ने किया होली का पूजन। कस्बे के अलावा आस पास के क्षेत्रों में भी रंगों का महापर्व होली महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। वैष्णव समाज के तत्वावधान में विभिन्न 15 प्रमुख चोको पर महिलाओं ने शुभमुहूर्त में साढ़े 10 बजे से दोपहर 1बजे ओर सांय कालीन में शुभमुहूर्त पर रंग बिरंगी परिधानों से सजी महिलाओं ने फाग गीतों के संग होली का विविध उपचारों के साथ पूजा अर्चना की।