शंकरगढ़ पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार


प्रयागराज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे तो धर पकड़ अभियान के क्रम में शंकरगढ़ पुलिस ने बुधवार को न्यायालय एसीजेएम- 07 प्रयागराज द्वारा निर्गत सुसंगत धाराओं में पंजीकृत अभियोग से संबंधित वारण्टी अभियुक्त धर्मपाल उर्फ बेनी पुत्र बुद्ध राम निवासी धरम नगर कस्बा व थाना शंकरगढ़ जनपद प्रयागराज को थाना क्षेत्र से उप निरीक्षक शिवकुमार यादव व उप निरीक्षक मोनेश सिंह यादव द्वारा गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।


यह भी पढ़ें :  Mahakumbh 2025: महाकुम्भ में 144 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now