वार्ड नं. 11 में विधायक ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण
सवाई माधोपुर 29 जून। स्थानीय विधायक एवं मुख्यमंत्री सलाहकार दानिश अबरार ने वार्ड 11 में कराए गए कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
ब्लॉक कांग्रेस के संगठन महामंत्री और पार्षद संजय गौतम ने बताया कि वार्ड 11 में पिछले दिनों कराए गए कई सड़क निर्माण कार्यों एवं अन्य विकास कार्यों का विधायक दानिश अबरार ने वार्ड में पहुंच कर उनका लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक ने जन सुनवाई कर वार्ड के वाशिंदों से उनकी समस्याओं पर भी चर्चा की और उनके शीघ्र निराकरण का भरोसा दिया। इस अवसर पर वार्डवासियों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों के लिए आभार जताया। इस दौरान वार्ड के लोगो सहित कई वार्ड पार्षद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।