शीतला माता मंदिर में महिलाओं का उमडा सैलाब


बासौडा के अवसर पर महिलाओं ने ठंडे पकवानों से शीतला माता का लगाया भोग

महिलाओं ने की सुख समृद्धि की कामना

नदबई|कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को बासौड़ा पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। महिलाओं ने विधि-विधान से शीतला माता का पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शीतला माता मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा, जहां महिलाओं ने माता को ठंडे पकवानों का भोग अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

सुबह से ही मंदिरों में उमड़ी भीड़
बासौड़ा पर्व के अवसर पर कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। विशेष रूप से महिलाओं ने विधि विधान से शीतला माता की पूजा-अर्चना की। मंदिरों में गूंजते भजनों और श्लोकों के बीच श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।

बासी ठंडे भोजन का लगाया भोग
पंडित घनश्याम शर्मा ने बताया कि बासौड़ा पर्व पर शीतला माता को ठंडा भोजन चढ़ाने की परंपरा है। इस दिन घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता और एक दिन पहले बनाए गए पकवानों को माता को भोग लगाकर प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। महिलाओं ने पूजन के पश्चात शीतला माता की कथा का श्रवण किया और दूसरों को भी सुनाया।

यह भी पढ़ें :  अयोध्या में भगवान श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने वं नववर्ष के उपलक्ष्य में जौनपुरिया की ओर से कैलेंडरों का वितरण


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now