मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित


नदबई| आज भाजपा कार्यालय पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगमन को लेकर चर्चा की गई और सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया।
मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पुलिस परेड ग्राउंड, भरतपुर में अंत्योदय एवं लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान के विकास की नई दिशा तय की जा रही है, और सभी को इसमें सहभागी बनना चाहिए।इस बैठक में अशोक उपाध्याय, विजय शर्मा, धर्मेंद्र भातरा, ओम प्रकाश सिनसिनवार, मुकेश अग्रवाल, दामोदर लाल शर्मा, प्रीतम सहगल, पप्पू चौधरी, विष्णुदत्त शर्मा, राजवीर सिंह, रोहित पिप्पल, नंदकिशोर खटीक, सुरेश जौहरी, विशंभर शर्मा समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें :  नगर पालिका कुशलगढ़ में पुलिस प्रशासन का हुआ फ्लैग मार्च
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now