गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा, 9 अप्रैल। मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति के तत्वाधान 10 अप्रैल गुरुवार को इंदरगढ़ माता जिला बूंदी में भगवती जागरण का आयोजन होगा। यात्रा संयोजक सुनील गर्ग छोटी उदेई ने बताया की कर्मचारी कॉलोनी गौरव मैरिज होम के सामने से 26 वीं यात्रा से आज शाम 4:00 बजे इंदरगढ़ देवी के लिए सैकड़ो भक्त बस द्वारा रवाना होंगे। महारानी पैलेस धर्मशाला में माता रानी का दरबार सजाकर रात्रि 9:00 बजे से विशाल भगवती जागरण सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा किया जावेगा। 11 अप्रैल शुक्रवार प्रातः 6:00 बजे सभी भक्त ध्वजा के साथ माता रानी के दरबार के लिए माता के जयकारे लगाते हुए रवाना होंगे। दर्शन कर माता रानी को भोग लगाकर कन्याओं को भोजन कराकर पंगत पर प्रसादी वितरण की जावेगी।


2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।