मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कुशलगढ़ की माटी के सपूत माननीय महेश जोशी (दासाहब) की पुण्यतिथि मानवेंद्र क्लब में मनाई


सरकारी हॉस्पिटल में लगभग 100 मरीजों को फल व बिस्कुट मानवेंद्र क्लब की ओर से वितरित

कुशलगढ़| आज मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कुशलगढ़ की माटी के सपूत माननीय महेश जी जोशी (दासाहब) की पुण्यतिथि मानवेंद्र क्लब में मनाई गई। मानवेंद्र क्लब में दासाहब की तस्वीर पर माल्यार्पण करने के पश्चात क्लब के सभी पदाधिकारी और सदस्यों द्वारा सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल व बिस्कुट वितरित किए गए। अस्पताल में लगभग 100 मरीजों को फल व बिस्कुट क्लब की ओर से वितरित किए गए। दोपहर में महेश जोशी कि स्मृति में वालिबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हंसमुखलाल सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीकांत खाब्या, चंद्रशेखर बाबूजी,निलेश मेहता, मुकेश अग्रवाल,अजय जोशी ,देव शंकर पंड्या,अशोक जोशी,इंद्रजीत सिंह राठौड़, लल्लन तिवारी,विपिन भट्ट,राजकुमार प्रजापत,सुधीर स्वर्णकार,विनोद सोनी, प्रमोद जोशी यतीश देसाई आदि उपस्थित थे।यह जानकारी क्लब के महासचिव अजय निगम ने दी।


यह भी पढ़ें :  फसल खराबे व गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर संभागीय आयुक्त को सोंपा ज्ञापन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now