राजस्थान महिला कांग्रेस कि महासचिव बबीता शर्मा ने कहा नेता विपक्ष टीकाराम जुली का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान


भरतपुर|राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीका राम जुली के मंदिर जाने के बाद, भाजपा नेता द्वारा मंदिर के शुद्धिकरण करने की गंदी और ओछी सोच की मानसिकता के विरोध में, भरतपुर जिला कांग्रेस ने विरोध जताया। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव बबीता शर्मा ने कहा कि भाजपा देश और प्रदेश में धर्म और जाति की राजनीति कर, देश में सत्ता दल भाजपा मुख्य मुद्दों से देश वासियों का ध्यान भटका कर जनता का खुला शोषण कर रही है। देश में महंगाई पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है बल्कि सरकार खुद देश में महंगाई जनता पर थोप रही है। गैस पेट्रोल डीजल के साथ अन्य सभी समानों के भाव आसमान छू रहें है। देश भाजपा दलित विरोधी मानसिकता की राजनीति धर्म की आड़ में कर रही है जो निंदनीय हैं।
राजस्थान महिला कांग्रेस ऐसी घटिया सोच का कड़ा विरोध करती है।


यह भी पढ़ें :  जिला कलेक्टर ने किया बाल विवाह पोस्टर का विमोचन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now