उप कारागृह गंगापुर सिटी का त्रैमासिक निरीक्षण, बंदियों से जाना हाल


बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उप कारागृह का निरीक्षण कर बंदियों से संवाद किया और व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

गंगापुर सिटी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण। उप कारागृह गंगापुर सिटी निरीक्षण के तहत राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार श्री अखिलेश कल्याण, अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति गंगापुर सिटी (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ विजिटर्स द्वारा सोमवार, 29 जून 2026 को उप कारागृह गंगापुर सिटी का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण सर्वोच्च न्यायालय द्वारा रिट पिटीशन संख्या 1404/2023, सुकन्या सांथा बनाम यूनियन ऑफ इंडिया एवं अन्य में दिए गए निर्देशों की पालना में किया गया।

91 बंदी मिले उपस्थित, समस्याएं भी सुनी गईं

निरीक्षण के दौरान उप कारागृह में कुल 91 बंदी उपस्थित पाए गए। श्री अखिलेश कल्याण एवं बोर्ड ऑफ विजिटर्स के सदस्यों ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बंदियों से जाति अथवा धार्मिक आधार पर रसोईघर या भोजन पकाने की व्यवस्था, विशेष उपचार, बंदियों के समूहों का वर्गीकरण तथा विचाराधीन एवं दोषी बंदियों के रजिस्टर में जाति संबंधी कॉलम के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।

इसके अलावा जाति, लिंग एवं दिव्यांगता के आधार पर किसी प्रकार के भेदभाव के संबंध में भी बंदियों से विस्तृत पूछताछ की गई।

भेदभाव का कोई मामला नहीं मिला

निरीक्षण के दौरान बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने पाया कि उप कारागृह में बंदियों के साथ जाति अथवा धार्मिक आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। बंदियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर इस संबंध में कोई शिकायत सामने नहीं आई।

विधिक सहायता एवं अन्य सुविधाओं की भी समीक्षा

निरीक्षण के दौरान प्रिजन लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क विधिक सहायता, जेल विजिटिंग लॉयर तथा जेल विजिटिंग अधिकार मित्र द्वारा की गई कार्यवाही की भी समीक्षा की गई।

साथ ही बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन, पेयजल, चिकित्सकीय सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। इस दौरान बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने जेल इंचार्ज विदेश कुमार को व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

ये अधिकारी एवं सदस्य रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान एसडीएम गंगापुर सिटी श्री बृजेंद्र मीणा, सीबीईओ श्रीमती गायत्री बर्मेंदु, बीसीएमओ डॉ. अरविंद मीणा, उपनिदेशक कृषि विस्तार गोपाल लाल शर्मा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता बदन सिंह गुर्जर, अधिकार मित्र भूपेंद्र गुर्जर, मुकेश कुमार गुर्जर, जेल विजिटिंग अधिवक्ता रामस्वरूप तटवाल सहित समस्त जेल स्टाफ उपस्थित रहा।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *