अधिवक्ता दीपक पारीक बने ऑल इंडिया पारीक महासभा यूथ विंग अध्यक्ष बने

Support us By Sharing

अधिवक्ता दीपक पारीक बने ऑल इंडिया पारीक महासभा यूथ विंग अध्यक्ष बने

ऑल इंडिया पारीक महासभा यूथ विंग के कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट दीपक पारीक शाहपुरा को भीलवाड़ा जिले का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।
ऑल इंडिया पारीक महासभा यूथ विंग के एक दिवसीय सेमिनार मंथन -2 पुष्कर में ऑल इंडिया पारीक महासभा यूथ विंग राजस्थान के प्रदेश समन्वयक जय जोशी की अनुशंसा पर यूथ विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष लवजीत पारीक ने सहमति जाहिर करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ऑल इंडिया पारीक महासभा यूथ विंग के मनोज पारीक ने जिला अध्यक्ष के रूप में घोषणा की। सेमिनार में राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया पारीक महासभा के बाबूलाल पारीक ने अधिवक्ता दीपक पारीक को उपरना पहनाकर जिला अध्यक्ष के रूप में उनका स्वागत किया।
ऑल इंडिया पारीक महासभा के मंथन -2 सेमिनार के अंदर भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष एडवोकेट दीपक पारीक ने अपनी बात रखते हुए कहा कि यूथ विंग का पहला लक्ष्य व्यक्तित्व निर्माण का रहेगा। पूरे जिले में प्रवास का कार्यक्रम रहेगा तथा अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के भविष्य निर्माण में समाज की भागीदारी को सुनिश्चित किया जाएगा। प्रदेश समन्वयक जय जोशी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष मनोज पारीक के निर्देशन में बहुत जल्दी जिले में घर-घर अभियान चलाया जाएगा जिस में पढ़ने वाले छात्रों को उनके भविष्य निर्माण के लिए संपूर्ण योगदान समाज द्वारा दिया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश समन्वयक जय जोशी, कोषाध्यक्ष संजय पारीक, महामंत्री योगेश पारीक महासचिव अविनाश जोशी उपाध्यक्ष अमित पारीक कानून मंत्री राहुल पारीक कोटडी अध्यक्ष अंकित जोशी शाहपुरा से अनिल पारीक दीपक पारीक अशोक पारीक दिनेश पारीक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!