डीग| जिला कलेक्टर उत्सव कौशल शनिवार को पंचायत समिति डीग के ग्राम बहज पहुंचे जहां उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अन्वेषण साइट का अवलोकन कर वहां उपस्थित खोजकर्ताओं से अभी तक निकले अवशेषों के बारे में आवश्यक जानकारी ली। ब्रज क्षेत्र में स्थित यह स्थल प्राचीन सभ्यताओं के अवशेषों के लिए जाना जाता है, जो भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के लिए एक बहुमूल्य खोज है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अन्वेषण स्थल पर मौजूद विभिन्न कालों के ढांचों का मुआयना किया। उन्होंने स्थल में अभी तक प्राप्त वस्तुओं को देखा और उनके संबंध में जानकारी ली। इस दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के कार्मिक मौजूद रहे जो निरंतर समन्वेषण का कार्य जारी रखे हुए थे। कौशल ने प्राप्त वस्तुओं के सैंपल को भी देखा जो बताया गया कि वे कुषाण काल से महाभारत काल तक के है। उन्होंने स्वयं स्थल के गहराई में पहुंच साइट का अवलोकन किया।
इस दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारीयों ने स्थल से संबंधित अहम जानकारी बताई। उल्लेखनीय है कि कल दिनांक 18 मई, रविवार डीग में जल महल के नंद भवन में बहज अन्वेषण साइट की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न कालों के प्राप्त वस्तुओं को आमजन के बीच रखा जाएगा। यह प्रदर्शनी इतिहासकारों, आम लोगों, परीक्षार्थियों एवं पुरातत्व में रुचि रखने वाले लोगों के लिए शिक्षाप्रद व उपयोगी साबित होगी। बहज की खोज ब्रज क्षेत्र के इतिहास और संस्कृति के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान करती है। कुषाण काल, शुंग काल, मौर्य काल, महाजनपद काल और महाभारत काल के विशेष अवशेषों के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण साइट है। इस अवसर पर ml भगोरा चन्नो पहलवान पवन विश्नाम मौजूद रहे|