गंगापुर सिटी, 18 मई। पंकज शर्मा। गत दिनों पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भारतीय सेना द्वारा अपने शौर्य और रणनीति से आतंकवादियों के खिलाफ की गई सफल कार्यवाही ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के संदर्भ में देश के वीर सेना के जवानों के शौर्य एवं सफल कार्रवाही के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार समस्त आमजन की सहभागिता के माध्यम से आगामी 22 मई को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा के संदर्भ में तैयारी बैठक का आयोजन बाईपास स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में विशेषरूप से भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, तिरंगा यात्रा संयोजक शिवरतन अग्रवाल, जिलासंयोजक मनोज बंसल, प्रधान मंजू गुर्जर, संघ खण्ड कार्यवाह डॉ.मनोज जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू जाटव, शहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, ग्रामीण मंडल प्रतिनिधि रामभरोंसी वैष्णव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राधा दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र दीक्षित, पूर्व उपसभापति दीपक सिंघल, राजपूत समाज के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह नरुका, अग्रवाल समाज जिलाध्यक्ष गोविंद बरनाला मंचासीन रहे। भाजपा विधानसभा मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि आवश्यक बैठक के दौरान शिक्षा परिवार जिलाध्यक्ष डॉ. अनुज शर्मा, एडवोकेट सीताराम, विष्णु गुरुजी, गौसेवक विजय गोयल, एबीवीपी सीताराम गुर्जर द्वारा अपने सुझाव प्रदान किए गए। बैठक के दौरान यात्रा का शुभारंभ 22 मई को सांयकाल 4:00 बजे से हृदयस्थल पुरानी अनाज मंडी प्रांगण से किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर एवं यात्रा संयोजक सभापति शिवरतन अग्रवाल ने बताया कि यह यात्रा विशेष रूप से “ऑपरेशन सिंदूर” के वीर सैनिकों के सम्मान में समर्पित होगी। जिनकी वीरता ने सम्पूर्ण राष्ट्र को गौरवान्वित किया है।
इस यात्रा का उद्देश्य है हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत के सैन्य पराक्रम, राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के सम्मान को जन-जन तक पहुँचाना। गंगापुर सिटी के समस्त निवासी तैयार हो जाइए, 22 मई को तिरंगा शौर्य यात्रा में शामिल होकर वीरों को नमन करने के लिए। उक्त तिरंगा यात्रा के दौरान शहर के विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठनों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,भारत विकास परिषद, व्यापार मंडल, वस्त्र व्यापार संघ, रेडीमेड वस्त्र संघ, निजी शिक्षण संस्थान सहित समस्त संगठन के पदाधिकारीयों, सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का कार्य करते हुए तिरंगा यात्रा में भूतपूर्व सैनिकों, अग्निवीर, एन सी सी, स्काउट गाइड, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद, महिलाओं सहित आमजन को अधिक से अधिक संख्या में पीले चावल बांटकर आमंत्रित कर पधारने का आग्रह किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सफलता एवं भव्यता को सुनिश्चित करने हेतु अतिशीघ्र समस्त सामाजिक, व्यापारिक और धार्मिक संगठनों, सामाजिक वर्गों के पदाधिकारी एवं सदस्यों को जोड़ते हुए 21 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया जाएगा। इसी के साथ यात्रा में भक्तिमय गानों के साथ डी. जे. सजीव झांकियों का लवाजमा भी साथ चलेगा। उक्त तैयारी बैठक का संचालन तिरंगा यात्रा जिला संयोजक मनोज बंसल द्वारा किया गया। मीडिया प्रमुख शर्मा ने बताया कि उक्त तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को लेकर अंतिम तैयारी बैठक का आयोजन 20 मई 2025 को सांयकाल 5:00 बजे उदेई मोड़ स्थित नई मण्डी में किया जाएगा। उक्त तैयारी बैठक के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारियों कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।


2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।