ढोल नगाड़ों की थाप पर मनकामेश्वर मंडल लालापुर में निकाली गई शोर्य तिरंगा यात्रा


प्रयागराज।भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष में शनिवार को मनकामेश्वर मंडल लालापुर में शौर्य यात्रा तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिससे क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्र के ढोल नगाड़ों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर देश के प्रति वंदे मातरम का नारा लगाया। यहां से भारत माता का जय घोष करते हुए मनकामेश्वर मंडल मानपुर चौराहा के विभिन्न मार्गो से होते हुए बेलामुण्डी जाकर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। इस मौके पर भाजपा के मनकामेश्वर मंडल अध्यक्ष वंदना सिंह, जसरा ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह उर्फ पप्पू सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य शंकर लाल पांडे, महामंत्री कप्तान सिंह, मंडल उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह भदौरिया, महामंत्री शैलेंद्र पांडे, अतुल निषाद, अभिषेक शुक्ला, रजनीश ओझा, रामू शुक्ला, विवेक सिंह भदोरिया, सुनील पांडे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now