प्रयागराज। अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी पंचायत सम्मेलन सोमवार को यमुनापार के करछना बारा,कोरांव विधानसभा मे आयोजित हुआ।
करछना विधानसभा के मुख्य अतिथि कौशलेंद्र सिंह पटेल ने कहा अहिल्याबाई होल्कर का सम्पूर्ण जीवन महिला सशक्तिकरण के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके द्वारा किए गए सामाजिक, धार्मिक और प्रशासनिक कार्यों की मिशाल सभी को प्रेरित करनें वाला है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने करते हुए कहा अहिल्याबाई ने जो कार्य किए उसे सभी को जीवन में उतारने का प्रयास करने का आग्रह किया। विधायक करछना पियूष रंजन निषाद ने कहा अहिल्याबाई होलकर एक कुशल प्रशासक, प्रजाहितैषी थी।विधानसभा बारा पंचायत सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष कविता पटेल ने चंद्रमुखी वाटिका जारी मे कहा अहिल्याबाई होल्कर का जन्मदिन मनाना गौरवपूर्ण पल है। वह महिला सशक्तिकरण की मूर्ति है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आप सभी बहनें भी स्वयं नेतृत्व करें। अहिल्याबाई होल्कर की तरह ही धर्म को जोड़ने और सनातन को जगाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहें।
कोरांव विधानसभा के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कमलेश गौतम ने कहा अहिल्याबाई होल्कर के जीवन के संघर्षों और कृतित्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश-प्रदेश के समक्ष रखकर सम्मान दिलाने का कार्य कर रहे है। जो विपक्षी सरकारों ने कभी नही किया। विधायक कोरांव राजमणि कोल ने कहा अहिल्याबाई होल्कर के कृतित्व को आमजन अपने शक्ति और सामर्थ्य बनाए। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया पंचायत सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त पटेल,ब्लॉक प्रमुख करछना कमलेश द्धिवेदी,चाका अनिल सिंह,शंकरगढ़ निर्मला देवी, कौंधियारा इन्द्रनाथ मिश्र,प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र के साथ अभियान संयोजक अशोक पाण्डेय, विधानसभा बारा संयोजक प्रकाश शुक्ल प्रचंड,त्रिवेणी प्रसाद पांडेय,जय सिंह पटेल,कमलेश त्रिपाठी,आशीष पाल, दिवाकर त्रिपाठी,बबलू शुक्ला आदि के साथ भारी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।