वीर सैनिक शौर्य के सम्मान में कुशलगढ़ में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा रैली निकाली


कुशलगढ़|सर्व समाज के लोग शहीद भगत सिंह बस स्टैंड पर तिरंगा यात्रा रैली में सम्मिलित बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं तिरंगा का झंडा लेकर वीर सैनिक शौर्य के सम्मान में कुशलगढ़ में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया कुशलगढ़ पिपली चौराहे पर तिलक मंडल के सदस्य द्वारा गांधी चौक में बोहरा समुदाय के लोगों द्वारा नीलकंठ महादेव मंदिर चौराहे पर रोटरी क्लब के सदस्य द्वारा तिरंगा यात्रा रैली का भव्य स्वागत किया गया रैली वापस शहीद भगत सिंह बस स्टैंड पर आकर राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रेखा जोशी ने वीर सैनिक शहीदों के नाम गित गाया और इस अवसर पर कुशलगढ़ निवासी रिटायर्ड सैनिक हरि सिंह झाला का भी माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया राजेश सोलंकी द्वारा हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ नारे लगाए गएरैली कार्यक्रम में रैली के संयोजक पूर्व संसदीय सचिव भीमाभाई डामोर प्रधान कानहींग रावत नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र अहारी नगर मंडल अध्यक्ष रेखा जोशी बीजेपी जिला उपाध्यक्ष लीला पडियार जिनेंद्र सेठिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रजनीकांत ख़ाबिया दीप सिंह वसुनिया कमलेश कावडिया कैलाश राव हसमुखलाल सेठ राघवेश चरपोटा दिलीप टेलर नरेश गादीया ललिता सोनी मधु राव बोहरा समुदाय के लोग व्यापारी गण कर्मचारी गण अधिकारी गण जनप्रतिनिधि और नगर के सर्व समाज के लोग तिरंगा यात्रा रैली में बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए|

यह भी पढ़ें :  Bharatpur : टी-10 क्रिकेट महाकुंभ का आज से शुभारम्भ


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now