बंदियों को विधिक सहायता और विधिक साक्षरता के संबंध में दी गयी जानकारी
प्रयागराज।उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार व जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज संजीव कुमार के निर्देशानुसार मंगलवार को बाल अधिकार व महिलाओं के उत्थान विषय पर केन्द्रीय कारागार नैनी, प्रयागराज में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। दिनेश कुमार गौतम सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिरकण, प्रयागराज द्वारा बन्दियों को विधिक सहायता और विधिक साक्षरता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान किया। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समस्त बंदियों को निशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने महिलाओं से संबंधित व बाल अधिकार संबंधित विषयों पर उपस्थित समस्त लोगों को विधिक जानकारी प्रदान की। जिला कारागार नैनी के अधीक्षक ने विचाराधीन कैदियों को प्रदान किए जाने वाले सुविधाओं के संबंध में जानकारी दिया। इस अवसर पर जिला कारागार जेलर , डिप्टी जेलर, विधि कॉलेज के इंटर्न छात्र/ छात्राएं उपस्थित रहे। यह जानकारी दिनेश कुमार गौतम, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा प्रदान की गई।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।