सवाई माधोपुर 27 मई। शहर में स्थित प्राचीन शनि मंदिर प्रबंध समिति की ओर से 26 मई सोमवार को शनि जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिसमें अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
समिति अध्यक्ष डॉ संगीत गर्ग ने बताया की प्रातः 8 बजे से मूर्ति पर तेलमहाभिषेक और सवा मन लड्डुओं का प्रसाद डॉ एस सी गर्ग ने चढ़ाकर प्रारंभ किया। दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। दोपहर 2 बजे से में मंदिर परिसर में ही महिला संकीर्तन आयोजित किया गया। जिसमें शहर व अन्य जगह की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सायंकाल 7 बजे महाआरती का आयोजन किया गया। उसके पश्चात बड़ी ही धूमधाम व हर्षाेल्लाह से शनि भगवान की भव्य शोभा यात्रा शनि मंदिर के प्रारंभ होकर दंड वीर बालाजी तक निकाली गई। वहां से घूम कर पुनः शनि मंदिर में आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं एवम शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों ने स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में शनि देव प्रबंध समिति के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शनि जयंती की यात्रा को पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष श्याम सुंदर सिंघल ने पूजा करके रथ को रवाना किया। यात्रा में कार्यारिणी के सदस्य डॉ सुमीत गर्ग, राधेश्याम पंसारी, कमलेश कुमार गोयल, मनीष गोयल, चेतन मांगनानी, अरुण कुमार गुप्ता, रामकिशोर शर्मा, भूपेंद्र सिंह आदि ने सभी भक्तों का भव्य शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।