पुलिस में नौकरी लगाने का झांसा, पीडित से करीब 9.40 लाख की ठगी


पीडित ने हलैना निवासी दो युवक पर लगाया झांसा देकर ठगी करने का आरोप

हन्तरा निवासी पीडित ने कराया मामला दर्ज, लखनपुर थाना पुलिस जुटी जांच में

नदबई।पुलिस प्रशासन की ओर से तमाम जागरुकता अभियान के बावजूद नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने के मामलें थमते नजर नही आ रहे। नदबई क्षेत्र के गंाव हन्तरा  निवासी पुष्कर सिंह पुत्र रामस्वरूप सिंह ने अपने पुत्र की पुलिस में नौकरी लगाने का झांसा देकर करीब 9.40 लाख की ठगी करने का आरोप लगाते हुए दो जनों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस सूत्रों के अनुसार अक्टूबर 2021 में हन्तरा निवासी पीडित को हलैना निवासी नरेन्द्र सिंह पुत्र पदमसिंह व धर्मेन्द्र सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह ने 20 लाख रुपए में पुलिस की नौकरी लगाने का झांसा दिया। झांसे में आकर पीडित ने दोनों आरोपियों को अलग-अलग तरीके से करीब 14, 39000 हजार रूपए  दिए। चार साल बाद भी नौकरी नही लगने पर पीडित ने दोनों आरोपियों से राशी लौटाने को कहा। जिस पर आरोपियों ने चार लाख 99 हजार रुपए की राशी तो लौटा दी। लेकिन, बाद में 9 लाख 40 हजार की राशी देने से मना कर दिया। राशी नही लौटाने पर हन्तरा निवासी पीडित पुष्कर सिंह ने हलैना निवासी नरेन्द्र सिंह व धर्मेन्द्र सिंह के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। उधर, मामला दर्ज होने पर लखनपुर  थाना पुलिस जांच में जुट गई।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now