राज्यपाल से सांसद अजय भट्ट , कुमाऊँ कुलपति व अल्मोड़ा कुलपति ने शिष्टाचार भेंट की


नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल प्रवास के दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों कुलपतियों ने विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान कार्यों आदि की जानकारी दी।
वही दूसरी ओर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र सांसद अजय भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की।

राज्यपाल ने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल देते हुए विश्वविद्यालयों को नवाचार, कौशल विकास तथा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप शोध और अनुसंधान करने की आवश्यकता पर बल दिया। राज्यपाल ने कुलपतियों से ‘‘वन यूनिवर्सिटी-वन रिसर्च’’ के अंतर्गत शोध कार्यक्रम की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली।


यह भी पढ़ें :  शौचालय के निर्माण हेतु जनहित संस्था ने पालिका कर्मचारियों के साथ किया निरीक्षण
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now