सवाई माधोपुर 29 मई। जरूरतमंदों को आपातकाल में रक्त उपलब्ध करवाने के लिए मानव सेवा प्रकृति प्रेमी ग्रुप के पर्यावरण प्रेमीयो की टीम बेहतर कार्य कर रही है किसी भी जरूरतमंद मरीज को ब्लड की आवश्यकता होने की सूचना पर ग्रुप के सदस्य तुरंत तैयार रहते हैं। टीम के रक्तदाता ब्लड बैंक पहुंचकर जरूरतमंद के लिए रक्तदान कर उन्हें ब्लड उपलब्ध करवाने में मदद करते हैं।
अस्पताल में मरीजों की परेशानियों को देखते हुए ग्रुप के द्वारा रक्तदान को लेकर मुहिम शुरू की थी। इसके तहत लोगों को रक्तदान का महत्व बताते हुए जरूरतमंदों के लिए ब्लड डोनेशन को लेकर जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।
इसी के तहत सामान्य चिकित्सालय में भर्ती दो गर्भवती महिलाओ के लिए ग्रुप के प्रभारी श्रवण सिंह गवारिया निवासी बिनोबा बस्ती, एवं वेदप्रकाश गुर्जर निवासी चौथ का बरवाड़ा के द्वारा अर्जेंट में आकर रक्तदान किया गया। ग्रुप के अध्यक्ष हनुमान सिंह नरूका एवं सचिव राजेश सैनी के द्वारा रक्तदाताओं को प्रसंशा पत्र देकर आभार व्यक्त किया।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।