अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बामनवास नगर कार्यकारिणी का गठन कर विभिन्न दायित्वों की घोषणा की, नवनियुक्त कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।
बामनवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) गंगापुर सिटी जिले की बामनवास नगर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन एक निजी विद्यालय में गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
#### विभाग संयोजक की रही विशेष उपस्थिति
बैठक में विभाग संयोजक लोकेश मीणा की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान परिषद के जिला प्रमुख ने बामनवास नगर इकाई के नए दायित्वों पर नामों की आधिकारिक घोषणा की।
जिला संयोजक अभिषेक सोनवाल ने बताया कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा छात्र हितों की प्रभावी आवाज उठाने के उद्देश्य से योग्य छात्र-छात्राओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
#### इन कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी
घोषित कार्यकारिणी में गौरव सोनी को नगर अध्यक्ष, सुरेन्द्र गुर्जर को नगर मंत्री, नागेश शर्मा एवं वंदना मीणा को नगर सह मंत्री, दीपेश सैनी, वसुंधरा कुमारी गौत्तम को नगर छात्रा प्रमुख, आशीष मीना को नगर विद्यालय संयोजक, ऋषि डोई को नगर खेलो भारत संयोजक, अंकित चेची को एस.एफ.डी. (SFD) संयोजक, योगेंद्र गुर्जर को नगर सोशल मीडिया संयोजक तथा वंदना मीणा को नगर कला मंच संयोजक का दायित्व सौंपा गया।
#### नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत
इस अवसर पर सभी नवनियुक्त दायित्ववान कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने छात्र हित और राष्ट्र हित में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।