गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति के तत्वाधान में इंदरगढ़ दरबार जिला बूंदी में भक्तों के सहयोग से निर्माणाधीन गंगापुर वालों की धर्मशाला का रविवार सुबह समिति के सदस्यों ने पहुंचकर अवलोकन किया। निर्माण कार्य देखा एवं संबंधित ठेकेदार को इंजीनियर जितेंद्र गुप्ता द्वारा दिशा निर्देशित कर आगे नक्शे अनुसार निर्माण कार्य बताया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सुरेश सिंघल, वेद प्रकाश मंगल, राम अवतार महोली, कैलाश बाबा, अशोक जांगिड़, इंजीनियर जितेंद्र गुप्ता, ठेकेदार कन्हैया लाल, मौजूद रहे। समिति महामंत्री वेद प्रकाश मंगल ने बताया कि धर्मशाला निर्माण में लाइट नल फिटिंग पी,ओ,पी, कैमरा फिटिंग, गेट आदि कार्य का ठेका दिया ताकि शीघ्र ही धर्मशाला का निर्माण पूरा हो सके।


2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।