इंदरगढ़ माता के दरबार में लगाई ढोक, कन्याओं को भोजन कराकर भंडारा किया


 गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति के तत्वाधान में रविवार को इंदरगढ़ माता जिला बूंदी के लिए सैकड़ो भक्त 28 वीं यात्रा में कर्मचारी कॉलोनी शाम 6:00 बजे रवाना हुए। इंदरगढ़ दरबार महारानी पैलेस धर्मशाला में रात्रि 10:00 बजे से भगवती जागरण का आयोजन रखा प्रातः 6:00 बजे सभी भक्त माता रानी की ध्वजा साथ में लेकर जय कार्य लगाते हुए माता के दर्शनों के लिए रवाना हुए दर्शन कर माता रानी को भोग लगाकर कन्याओं को भोजन कराया एवं सैकड़ो भक्तों ने पंगत पर प्रसादी पाई। आयोजन में भक्त देवी चरण गर्ग, भक्त अशोक करौली, पूर्व चेयरमैन सुरेश चंद सिंघल, वेद प्रकाश मंगल, राम अवतार महोली, कैलाश चंद बाबा, अनुराग गर्ग, सुनील उदेई, रॉकी करौली, मदन मोहन मास्टर, जितेंद्र मंगल, मनसुख मेडी, अशोक गर्ग, योगेंद्र आदि सहित सैकड़ो भक्त आयोजन में शामिल हुए।

 

Vishwkarma Electric

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now