सवाई माधोपुर, 4 जून। जल संरक्षण एवं पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” पर आधारित एक विशेष रेडियो वार्ता का प्रसारण आकाशवाणी सवाई माधोपुर से किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया (IAS) जल संरक्षण से जुड़ी प्राथमिकताओं, प्रशासन की पहल और “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के क्रियान्वयन पर कुंभाराम मीना के साथ संवाद करेंगे।
यह विशेष वार्ता 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) को प्रातः 8:30 बजे आकाशवाणी सवाई माधोपुर एफएम चैनल 101.5 MHz पर प्रसारित की जाएगी। श्रोता इस कार्यक्रम को News on AIR मोबाइल ऐप के माध्यम से भी देशभर में कहीं से भी सुन सकते हैं।
इस रेडियो वार्ता के माध्यम से श्रोता जल संरक्षण के क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे नवाचारों, सामुदायिक सहभागिता और आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक नागरिकों से इस संवाद को सुनने और जल संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की है।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।