चौथ का बरवाड़ा 4 जून। चौथमाता मंदिर के संस्थापक भक्त शिरोमणि महाराजा भीमसिंह चौहान की जयंती को बुधवार को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। सेवा भारती समिति के प्रांत संगठन मंत्री द्वारका प्रसाद के मुख्य आतिथ्य, चौथ माता मंदिर ट्रस्ट के मंत्री श्रीदास सिंह राजावत की अध्यक्षता तथा मुख्य वक्ता अधिवक्ता अजय शेखर दवे की गरिमामयी उपस्थिति में महाराजा भीमसिंह चौहान के तैल्य चित्र पर पुष्पांजली एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मुख्य वक्ता अधिवक्ता अजय शेखर दवे ने महाराजा भीम सिंह चौहान व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराजा भीम सिंह ने चौथ माता मंदिर जैसे धर्म के दिव्य प्रतिमान की स्थापना की। यह मंदिर केवल स्थानीय निवासियों के बीच ही नही अपितु सम्पूर्ण भारतवर्ष यहा तक कि विदेशों मे रहने वाले असंख्य हिंदुओं का आस्था का केंद्र हैं। चौथ का बरवाड़ा कि अधिकांश अर्थव्यवस्था चौथ माता मंदिर के इर्द- गिर्द घूमती हैं। मुख्य अतिथी सेवा भारती समिति के प्रांत संगठन मंत्री द्वारका प्रसाद ने अपने उद्बोधन मे कहा की चौथमाता मंदिर आज सामाजिक समरसता का प्रतीक हैं। ऐसे मंदिर के सस्थापक भक्त शिरोमणि महाराजा भीम सिंह चौहान प्रातरू स्मरणीय हैं। हमे उनके योगदान को नहीं भूलना चाहिए। समारोह की अध्यक्षता कर रहे श्रीदास सिंह राजावत ने अपने उद्बोधन मे कहा की जो पीढ़ियाँ अपने इतिहास का सम्मान नहीं करती उसका भविष्य अच्छा नहीं हो सकता इसलिए हमको अपने इतिहास, अपने पुरुखों का सम्मान करना ही चाहिए। जयंती मनाने की जो परंपरा आज से शुरू हुई है यह अनवरत चले ऐसी कामना हैं। इस अवसर पर स्टोन आर्टिस्ट मनीष कुमार द्वारा बनाई गयी महाराजा भीम सिंह चौहान की पीओपी द्वारा निर्मित प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। कलाकार द्वारा बनाई जीवंत प्रतिमा को देखकर सभी अतिथियों ने कलाकार मनीष वर्मा की भूरि-भूरि प्रशंसा की एवं उनका सम्मान किया।
अंत मे आयोजक मण्डल से सदस्य महाराजा भीमसिंह स्मृति संस्थान के समन्वयक अनेन्द्र सिंह आमेरा ने कहा की महाराजा भीमसिंह की जयंती पर हम सब यह संकल्प ले की कस्बे मे उनकी एक आदमक़द प्रतिमा की स्थापना हो इसके प्रयास अभी से शुरू किए जाए। उन्होने अतिथियों सहित सभी वक्ताओं एवं श्रोताओं का आभार प्रकट किया।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।