सवाई माधोपुर 4 जून। बाल मंदिर स्थित ब्राइटसन स्कूल में होने वाली श्रीमद् भागवत के के शुभारंभ के अवसर पर बुधवार 4 जून को प्रातः 8 बजे कलेक्ट्री रोड स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर से विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
आयोजन समिति से जुड़े बद्री लाल यादव पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद ने बताया कि प्रतिदिन कथा का वाचन कथा व्यास पंडित रामपाल शर्मा शास्त्री जैसलान प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक करेंगे।
कथा के प्रथम दिवस कथा वाचक पंडित ने कथा के महातम्य का वर्णन करने के साथ कहा कि भागवत कथा सुनने से मनुष्य का मन शुद्ध होता है, ज्ञान और भक्ति का विकास होता है, और उसे वैराग्य प्राप्त होता है। आयोजकों ने बताया कि कथा के द्वितीय दिवस मनु कर्दम संवाद, देव हुती, कपिल संवाद, दक्ष और शिव चरित्र आदि का वाचन किया जाएगा।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।