गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। गंगापुर सिटी के मानपुर में “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के शुभारंभ कार्यक्रम में सभापति शिवरतन अग्रवाल ने सहभागिता की।
जिसमें कलश यात्रा, दीप प्रज्वलन, श्रमदान, वृक्षारोपण व जल संरक्षण संकल्प कार्यक्रम में जनभागीदारी से ओत-प्रोत यह आयोजन जल एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।
इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल के साथ प्रधान मंजू गुर्जर, एडीएम रामकिशोर मीना, एसडीएम विजेन्द्र मीना, तहसीलदार बृजेश सिहरा, वीडियो जगदीश गुर्जर, पार्षद भवानी गुर्जर एवं समस्त पार्षद नगर परिषद कार्यालय एवं समस्त विभागो के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।
सभापति ने बताया यह गौरव का विषय है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा के नेतृत्व में यह महाअभियान पूरे प्रदेश में एक नई चेतना और ऊर्जा के साथ प्रारंभ हुआ है। यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और भावी पीढ़ियों के प्रति हमारा संकल्प है।
भाजपा पदाधिकारीयो ने की सहभागिता।
वंदे गंगा अभियान कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की जिसमें शहर मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, पूर्व जिला महामंत्री मनोज बंसल, जमना लाल वैष्णव, कमलेश महावर, गोपाल धामोनिया, गौरव मंगल एवं समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपाइयों ने बताया कि वंदे गंगा अभियान न सिर्फ जल संरक्षण का प्रतीक है, बल्कि यह एक जनांदोलन है जो हमें हमारी प्रकृति से जुड़ने, उसे सहेजने और अगली पीढ़ियों के लिए संरक्षित करने की प्रेरणा देता है।
आइए, हम सब इस पुनीत पहल का हिस्सा बनें और जल संरक्षण को जन-जन का संकल्प बनाएं।


2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।