सवाई माधोपुर।हरी हरी वसुंधरा उस पर नीला नीला आसमान है ये कौन चित्रकार है ये कौन……. वर्षों से फिजाओं में गूंज रहा है वर्तमान स्थितियों में इसे बचाए रखना हम कर्मठ कार्यकर्ताओं और जन मानुष की नैतिक जिम्मेदारी है। तो आइए हम सभी देशवासि मिल जुल कर इस दिवस को मनाएं। इसी कड़ी में भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा द्वारा प्रांत के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में श्री राधा कृष्ण गौशाला( भेरू दरवाजा) में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रख वृक्षारोपण शुभारंभ किया गया गया है । पर्यावरण प्रभारी अशोक गोयल पिंटू ने बताया कि लगाए गए पौधों की देखरेख का जिम्मा संबंधित व्यक्तियों को दिया गया, विशेष बात यह रही कि बच्चों द्वारा भी पौधारोपण किया गया और उन्होंने उनकी नियमित देख रेख की बात कही। इस मौके पर सेवा प्रकल्प प्रभारी श्याम सुंदर सिंगल , अध्यक्ष राजेश कुमार गोयल , शाखा कोऑर्डिनेटर दिनेश सोनी, रामजी लाल चौधरी, महेश गुप्ता , रोहित,मातृशक्ति ,बालक एवं बालिकाएं ने अपनी सेवाएं दी।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।