सवाई माधोपुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय सवाई माधोपुर की ओर से श्यामपुरा में महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में ब्यूरो के प्रभारी नेमीचंद मीणा संबोधित करते हुए बताया कि बढ़ते तापमान, प्रदूषित जल, घटते जंगल, लोगों, वन्यजीव और पूरे पृथ्वी ग्रह को खतरे में डाल रहे हैं। जलवायु परिवर्तन सबसे बड़े खतरों में से एक है उन्होंने वैश्विक प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के बारे में विस्तार से चर्चा की साथ ही पर्यावरणीय प्रदूषण को कम करने के लिए उन्होंने अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने और दैनिक जीवन में धुआं रहित ईंधन का उपयोग करने को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत श्यामपुर की सरपंच काली देवी द्वारा भी पर्यावरण के बारे में अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामीण महिलाओं ने ब्यूरो के बैनर तले जीवन में पेड़ लगाने का भी संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रस्तावना पर प्रदर्शनी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें मौलिक अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथी केंद्रीय योजनाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से आंगनवाड़ी परिसर में औषधीय पौधा रोपण किया।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।