मेरी छवि को धूमिल करने के लिए लगाए गए आरोप निराधार, बेबुनियाद व मनगढ़ंत
शंकरगढ़ (प्रयागराज)। जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव में जमीन विवाद के मामले में अखिलेश सिंह पर विधवा महिला अर्चना सिंह द्वारा बीते दिनों लगाए गए आरोपों को अखिलेश सिंह ने झूठा और निराधार बताया है। अखिलेश सिंह ने कहा कि वह महिला के आरोपों से आहत हैं और उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।अखिलेश सिंह ने कहा, “अर्चना सिंह द्वारा मुझ पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से झूठे और बेबुनियाद हैं। जमीन का बैनामा एक कानूनी प्रक्रिया के तहत हुआ है, जिसमें मेरी पत्नी का नाम दर्ज किया गया है। अर्चना सिंह द्वारा आपत्ति दर्ज कराने के बाद मैंने कोई धमकी या गाली-गलौज नहीं की है।”अखिलेश सिंह ने आगे कहा, “अर्चना सिंह के आरोपों से मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। मैं चाहता हूं कि जो अर्चना सिंह ने एप्लीकेशन दिया है, उसकी सही से जांच की जाए। जांच के बाद खुद ही अपने आप स्पष्ट हो जाएगा कि मेरे ऊपर लगाया गया आरोप की हकीकत क्या है।”अखिलेश सिंह ने बताया कि अर्चना सिंह से मैंने जमीन खरीदा था और रजिस्ट्री भी कराई थी। लेकिन इसके बाद मध्यस्थता करने वाले बंटी सिंह ने एक धमकी भरा स्टेटस सोशल मीडिया पर लगाया, जिसमें मुझे और मेरे पुत्र को धमकी दी गई थी। इसको लेकर हमने शंकरगढ़ थाने में लिखित तहरीर दिया और मामला दर्ज हो गया। अखिलेश सिंह का दावा है कि यह सारा षड्यंत्र उसी व्यक्ति के द्वारा रचा जा रहा है और मेरी छवि को खराब की जा रही है।अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और अखिलेश सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच के बाद क्या सच्चाई सामने आती है।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।