दिगंबर जैन सोशल ग्रुप का जलसेवा अभियान; जल सेवकों का हुआ सम्मान

Support us By Sharing

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप का जलसेवा अभियान; जल सेवकों का हुआ सम्मान

जल सेवा के कारण गंगापुर सिटी का नाम हुआ रोशन
-मानसिंह गुर्जर पूर्व विधायक

सेवा कार्यों में जलसेवा सर्वोत्तम-शिवरतन अग्रवाल सभापति न.प.

गंगापुर सिटी 7 जुलाई। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी द्वारा विगत कई महीनों से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए की जा रही निशुल्क जलसेवा के अंतिम दौर में गत शुक्रवार को करौली रोड स्थित वृंदावन रिसोर्ट में जलसेवक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं आयोजकों द्वारा जल सेवा में सहयोग करने वाली जल सेवकों ,सामाजिक संगठनों एवं अतिथियों का दुपट्टा उडाकर तिलक लगाकर माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर केअभिनंदन किया गया। ग्रुप के अध्यक्ष विमल जैन एवं महामंत्री डॉ मनोज जैन ने बताया कि महावीर जयंती से शुरू हुई है जलसेवा 15 जुलाई तक जारी रहेगी। इस अवसर पर उपस्थित जल सेवकों एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सदस्य परिवार जनों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा रेल यात्रियों के लिए भीषण गर्मी के मौसम में रेल यात्रियों के लिए की गई जलसेवा के कारण शहर का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने जलसेवको का अभिनंदन करते हुए कहा की गर्मी के मौसम में जहां लोग अपने घरों से कूलर और एयर कंडीशन से बाहर निकलना पसंद नहीं करते हैं दो तीन माह तक लगातार रेलवे स्टेशन पर आकर गर्मी से बेहाल रेल यात्रियों के लिए जल सेवा करना बहुत ही बड़ा सेवा कार्य है। इस अवसर पर नगर परिषद के सभापति शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि सेवा के कार्यों में किसी व्यक्ति को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य माना गया है। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के कार्यकर्ताओं एवं शहर के समाजसेवियों ने जल सेवा को बेहतरीन तरीके से आयोजित किया है इसके लिए दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फैडरेशन के रीजन उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन अपने संबोधन में कहा कि मानव जीवन की सार्थकता मानव सेवा से ही है यदि हम एक दूसरे का सहयोग नहीं करेंगे तो समाज आगे नहीं बढ़ पाएगा। जैन ने कहा कि गंगापुर सिटी सोशल ग्रुप का नाम आज पूरे भारत में जल सेवा के लिए जाना जाता है। ग्रुप के अध्यक्ष विमल जैन एवं महामंत्री डॉ मनोज जैन जल सेवा में सहयोग करने वाले सभी जल सेवकों एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

जल सेवकों का किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान जल सेवा के मुख्य संयोजक एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अध्यक्ष नरेंद्र जैन नीता जैन नृपत्या जल सेवा सह संयोजक धर्मेंद्र निशा पांड्या सौरव उर्वशी गंगवाल कृष्ण मोनिका जैन का जल सेवा के बेहतरीन आयोजन के लिए पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल ग्रुप के पदाधिकारियों एवं अतिथियों द्वारा तिलक लगाकर माला पहनाकर दुपट्टा उड़ा कर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान क्लब 91के सदस्यों द्वारा भी बासुदेव बंसल विनोद खंडेलवाल बिजेंद्र आर्य के नेतृत्व में मुख्य जलसेवा संयोजक नरेंद्र जैन नीता जैन एवं धर्मेंद्र निशा पांड्या का जोरदार तरीके से अभिनंदन किया गया। जल सेवक सम्मान समारोह के क्रम में जल सेवा में सहयोग करने वाले सतीश जैन पाड्या वीरेंद्र रेणु आर्य विनोद पूजा खंडेलवाल मुकेश मंजू गुप्ता अनुराग जिंदल वासुदेव बंसल राजेश अंजना गंगवाल मुकेश गुप्ता दीपक पवार मयंक कुमार नरेंद्र कुमार कुलदीप गौतम सुमित ललित कुमार जतिन कुमार महेंद्र सोनी शुभम गुप्ता पूर्णिमा गोयल सहित 3 दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं का माला पहना का तिलक लगाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर सभापति शिवरतन अग्रवाल एवं ग्रुप के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन लायंस क्लब गरिमा, श्याम सखा मित्र मंडल, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ,श्वेतांबर जैन समाज, श्वेतांबर जैन नवयुवक मंडल, निजी विद्यालय संघ सहित दर्जनों समाजसेवियों का अभिनंदन आयोजक मंडल द्वारा किया गया।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!