पेड़ की डाल से लटकता मिला युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप जांच में जुटी पुलिस


प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर बारा थाना क्षेत्र के नींबी लोहगरा बाजार गुलरहिया बस्ती में रविवार को दोपहर बाद 4:30 बजे के लगभग रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता एक युवक का शव मिला। जिसकी जानकारी होते ही आग की तरह फैल गई और गांव में हड़कंप में मच गया लोगों का मजमा इकट्ठा हो गया।मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक घर पर अकेले था बताया जा रहा है कि कई दिनों से परेशान था। बताया गया कि मृतक तुलसी उम्र लगभग 38 वर्ष के तीन लड़कियां है। लोगों द्वारा बताया गया कि मृतक के एक लड़की की शादी हो जाने पर पत्नी और दो बेटी उन्हीं के घर चली गई है।सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में ले पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हाला कि खबर लिखे जाने तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है कि आत्महत्या है या हत्या। यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद और पुलिस के जांच के बाद ही पता चल पाएगा की हत्या है या आत्महत्या बहरहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now