आए दिन होती सड़क दुर्घटनाएं जिम्मेदार बने बेपरवाह
बालू लदे ट्रकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल
प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर गौहनिया कर्मा रोड पर अवैध बालू की मंडी चलाई जा रही है। जहां पर दर्जनों ट्रैक्टर, ट्रक सड़क पर आड़े तिरछे खड़े रहते हैं। जिससे आए दिन यहां पर सड़क दुर्घटनाएं भी हुआ करती हैं। अब इतना बड़ा काला कारोबार बिना पुलिस संरक्षण के संभव नहीं है। क्योंकि बालू के अवैध कारोबारी खुले आम सड़क पर जमावड़ा लगाते हैं। सूत्रों का कहना है कि यहां से लाखों रुपए की बालू रोजाना बेची जाती है। बताते चलें कि इसी सड़क पर विद्यालय है जहां हजारों बच्चों का आना-जाना होता है।जबकि बालू मंडी के कारण कई सड़क दुर्घटनाएं यहां पर हो चुकी है। लेकिन घूरपुर, गौहनिया, और कर्मा पुलिस को इस विकट समस्या की ओर देखने तक की फुर्सत नहीं है। सोशल मीडिया पर बालू लदे ट्रकों के काफिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है जो जांच का विषय बना हुआ है। बहरहाल वायरल वीडियो की पुष्टि आवाज आपकी न्यूज़ नहीं करता।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।