गांव जहांगीरपुर में श्री राम कथा हुई शुरू


राम कथा की कलश यात्रा में सैकड़ो महिला हुई शामिल

कथावाचक रूद्रगिरी महाराज ने की कथा की शुरुआत

नदबई के गांव जहांगीरपुर स्थित प्राचीन श्री सिया बल्लभेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आज से श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। धार्मिक आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। विशेष रूप से सैकड़ों महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर यात्रा में सम्मिलित हुईं और भक्ति रस में डूबी नजर आईं।

कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल तक पहुंची। इस दौरान यात्रा में शामिल महिलाएं पारंपरिक परिधान में सजी-धजी थीं और डीजे व बैंड-बाजों की मधुर धुनों पर भजनों की लय में थिरकती हुई श्रद्धा से सराबोर नजर आईं। कलश यात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों ने फूल बरसाकर और जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया।

यात्रा के पश्चात वैदिक विधियों से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह एवं उनके परिवार ने आहुतियां अर्पित कर समस्त ग्रामवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

कथा के प्रथम दिवस पर सुप्रसिद्ध संत परमपूज्य श्री श्री १००८ रुद्रगिरी जी महाराज ने कथा का शुभारंभ करते हुए रामकथा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह जीवन को दिशा देने वाली अमूल्य शिक्षा है। कथा के माध्यम से समाज में प्रेम, त्याग, मर्यादा और धर्म की भावना जागृत होती है।

यह भी पढ़ें :  मेवात क्षेत्र में राजसमद साइबर टीम की दबिश,दो ठग दबोचे

कथा आयोजन को लेकर गांव में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा पांडाल को आकर्षक झंडियों, तोरण द्वारों और फूल-मालाओं से सजाया गया है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह कथा आगामी सात दिनों तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन भजन संध्या और धार्मिक प्रवचन होंगे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now