गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। श्रीजी मंडल नहर रोड के तत्वाधान 20 जून शुक्रवार को श्रीजी डिग्गी कल्याण जी महाराज के फूल बंगला झांकी सजाकर छप्पन भोग लगाए जाएंगे। आयोजन से जुड़े गोविंद प्रसाद बरनाला एवं भगवान सहाय बैराडा ने बताया कि 20 जून को कुशाल गढ़ वाले बाबा श्याम मंदिर से प्रातः 6:00 बजे बस द्वारा सैकड़ो भक्त डिग्गी मालपुरा श्रीजी कल्याण जी महाराज धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 10:30 बजे श्री कल्याण जी महाराज का मंदिर फूलों से सजाकर छप्पन भोग लगाया जावेगा। उन्होंने बताया कि गंगापुर वालों की धर्मशाला में विशाल भंडारा का आयोजन किया जावेगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले भक्त गण बस में अपना स्थान आरक्षित करने हेतु शीघ्र अपना पंजीयन करा लेवे। अध्यक्ष गोविंद प्रसाद बरनाला द्वारा आयोजन में अधिक से अधिक भक्तों के शामिल होने का आवाह्न किया है।


2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।